खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए पटना जीपीओ के डाक सहायक उपेंद्र कुमार को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 8 से 15 मई तक राजगीर में किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल महोत्सव में देशभर के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया।
पटना जीपीओ में भी उपेंद्र कुमार के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। चीफ पोस्टमास्टर रंजय कुमार सिंह ने उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। चीफ पोस्टमास्टर ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे सहकर्मी ने यह उपलब्धि हासिल की है। उपेंद्र पहले भी भारोत्तोलन चैंपियनशिप में विभाग का नाम रोशन करते रहे हैं।