बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी कोटे के कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और एक से अधिक महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे कुछ मंत्रियों का भार हल्का किया गया है।
नए मंत्रियों में आवंटित विभाग :
संजय सरावगी : राजस्व एवं भूमि सुधार
डॉ सुनील कुमार : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
जिवेश कुमार : नगर विकास एवं आवास
राजू कुमार सिंह : पर्यटन
मोतीलाल प्रसाद : कला, संस्कृति एवं युवा
विजय कुमार मंडल : आपदा प्रबंधन
कृष्ण कुमार मंटू : सूचना प्रावैधिकी
पुराने मंत्रियों का संशोधित विभाग :
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा : कृषि, खान एवं भूतत्व
मंगल पांडेय : स्वास्थ्य एवं विधि
डॉ प्रेम कुमार : सहकारिता
नीतीश मिश्रा : उद्योग
नीतीन नवीन : पथ निर्माण
संतोष कुमार सुमन (हम) : लघु जल संसाधन