बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और इसकी आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब गया शहर को आधिकारिक रूप से गयाजी के नाम से जाना जाएगा।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस फैसले के लिए कैबिनेट के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गयाजी न केवल बिहार बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए आस्था और मोक्ष की भूमि रही है।
यह वह पावन स्थल है, जहां भगवान विष्णु, भगवान बुद्ध और महात्मा महावीर की गूंज आज भी महसूस होती है। इस ऐतिहासिक नाम परिवर्तन से बिहार की आध्यात्मिक छवि को वैश्विक मंच पर और मजबूती मिलेगी।