मुख्य समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सम्राट चौधरी ने दी बधाई

डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा एक युवा चेहरे को संगठन की कमान देकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसे युवा नेतृत्व की क्षमता और ऊर्जा पर पूरा भरोसा है। 

सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि संगठन के प्रति उनकी गहरी समझ और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता भाजपा को नई गति प्रदान करेगी। बिहार के एक युवा नेता को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना न सिर्फ नितिन नवीन की व्यक्तिगत क्षमता का सम्मान है बल्कि यह बिहार की जनता के विश्वास का भी सम्मान है। 
 


संबंधित खबरें