मुख्य समाचार

दरभंगा के खान निरीक्षक निलंबित 

खान एवं भूतत्व विभाग ने दरभंगा के खान निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अवैध खनन से जुड़े मामलों में हुई है। डिप्टी सीएम सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के डीएम एवं एसएसपी से अवैध खनन में शामिल दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित जानकारी खान एवं भूतत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360, 9472238821, 9473191437, 9031035247 पर दे सकते हैं। 

डिप्टी सीएम ने बताया कि लाइसेंस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 16 जनवरी को पूरे राज्य में विशेष जागरूकता शिविर लगेगा। इस शिविर के माध्यम से आम नागरिक, व्यवसायी एवं संबंधित हितधारकों को वैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की जानकारी मिलेगी।
 


संबंधित खबरें