पटना कोतवाली थाना में बंद कैदियों के लिए बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने कंबल की व्यवस्था की है। इसे कोतवाली थाना के प्रभारी को सौंपा गया।
सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बीआईए हर साल जरूरतमंदों में कंबल वितरण अपने सदस्यों के सहयोग से करता है। इस वर्ष एसोसिएशन के सदस्य मदनलाल गुप्ता ने कंबल की व्यवस्था की है।
बीआईए ने वार्ड 29 के अंतर्गत पृथ्वीपुर मोहल्ला के 100 जरूरतमंदों में भी कंबल बांटे। इस मौके पर वार्ड पार्षद विकास कुमार, एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान, अरविंद कुमार, सुशील बजाज एवं रामाशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे।