Yoga camp at Patna airport : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना एयरपोर्ट परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एयरपोर्ट से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स सीआईएसएफ, बीसीएएस, एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य समारोह के साथ किया गया। इससे पूरे देश में योग के माध्यम से एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की भावना को बल मिला।
प्रशिक्षक मिंटू ने लगभग 35 से 40 मिनट का योग सत्र कराया। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सदस्यों ने ध्यान सत्र का आयोजन किया। इससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति का अनुभव प्राप्त हुआ। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री का दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का रिकॉर्डेड संदेश भी प्रसारित किया गया।
सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग अभ्यास करने का संकल्प लिया। कुछ यात्रियों ने भी योग पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। इन यात्रियों को एयरपोर्ट के अधिकारियों ने योग टी शर्ट भेंट की।