Bihar renewable energy expo 2025 : पटना में पहली बार आयोजित सोलर एक्सपो में 40 कंपनियां शामिल हुईं। तीन कंपनियों के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
नोवासिस ग्रीन एनर्जी को पहला पुरस्कार, पहल सोलर को दूसरा एवं पावर वन माइक्रो सिस्टम को तीसरा पुरस्कार मिला।
एक्सपो की सफलता पर एसोसिएशन के महासचिव अमरनाथ जायसवाल एवं समन्वयक सुबोध कुमार ने सभी सोलर कंपनी एवं बीआईए के सदस्यों को धन्यवाद दिया है।