मुख्य समाचार

सीपीए के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं बिहार विधानसभा सचिव 

बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में चल रहे पांच दिवसीय (7-11 जुलाई) संसदीय अकादमी रेजीडेंसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन लंदन स्थित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) ने किया है। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वभौमिक कौशल विकसित करना, संसदीय शिक्षा और विकास में स्थिरता को शामिल करना है। यह कार्यक्रम विभिन्न देशों के संसद के मध्य संवाद को बढ़ावा देता है। 
 


संबंधित खबरें