मुख्य समाचार

पटना मेगा जॉब फेयर : नालंदा के रोहित को मिला 24 लाख का पैकेज 

पटना मेगा जॉब फेयर में नालंदा के रोहित गुप्ता को सर्वाधिक पैकेज मिला। AIESH कंपनी में 24 लाख रुपये सालाना पैकेज के साथ रोहित को जापान में नौकरी मिली।

दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन बिहार कौशल विकास मिशन ने किया। यह मिशन राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित है। 

मेगा जॉब फेयर के अंतिम दिन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह और सचिव दीपक आनंद ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिया। 

AIESH में खगड़िया के राजकुमार को 12 लाख का पैकेज, पटना के रेहान, लखीसराय के सुमन कुमार और पटना की मुस्कान को 11 लाख 31 हजार का पैकज मिला। सभी का जॉब लोकेशन दुबई है। जॉब फेयर में 60 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 4000 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 
 


संबंधित खबरें