11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात शहीदों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। अमर शहीद उमाकांत प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद झा, रामानंद सिंह, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेंद्र सिंह और राम गोविंद सिंह की कुर्बानियों को याद किया गया।

पटना के शहीद स्मारक परिसर में राजकीय समारोह हुआ। कलाकारों ने बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों को पेश किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।