मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी। उनके उच्च आदर्श आज भी हम सबों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे भाईचारा, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाएं रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे। देश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।