बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग ने राज्य सरकार के विशेष आर्थिक पैकेज घोषणा की सराहना की है। आयोग के अध्यक्ष सुरेश रुंगटा ने कहा कि राज्य सरकार का विशेष आर्थिक पैकेज बिहार के उद्योग जगत के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। यह निर्णय निश्चित रूप से उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगा।

उन्होंने कहा कि सात निश्चय 2 के अंतर्गत 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करना ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। यह कदम बिहार को औद्योगिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने में सहायक होगा।