प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 अगस्त को गयाजी, बेगूसराय एवं पटना जिला में परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुरक्षा के ख्याल से पटना एयरपोर्ट स्थित कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया गया है। इस दौरान पटना एयरपोर्ट के 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, सभी तरह के ग्लाइडर्स के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रधानमंत्री 22 अगस्त को गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एनएच 31 पर 8.15 किलोमीटर लंबी औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
इसमें गंगा नदी पर 1870 करोड़ की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबा 6 लेन पुल भी शामिल है। यह पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह पुल पुराने रेल सह सड़क पुल राजेंद्र सेतु के समानांतर बना है।