मुख्य समाचार

बीआईए परिसर में जेम और ओएनडीसी पर जागरूकता कार्यक्रम 

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उद्यमियों को सरकार के जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) तथा ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) प्लेटफार्म के महत्व, प्रक्रिया और उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था। सिडबी और केपीएमजी के सहयोग से बीआईए ने कार्यक्रम का आयोजन किया। 

बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार के उद्यमियों खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों को डिजिटल मार्केटिंग, सरकारी खरीद और ई-कॉमर्स से जुड़ने के लिए एक सुलभ आधार प्रदान करेगा। 

सिडबी की जीएम अनुभा प्रसाद, डीजीएम रश्मि रंजन और उनकी टीम ने एमएसएमई के लिए विभिन्न योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। जेम पोर्टल एक्सपर्ट शिवांक कुमार और ओएनडीसी के मोहित शर्मा ने भी व्यापार करने की प्रक्रिया को बताया। 
 


संबंधित खबरें