मुख्य समाचार

बिहार के सीमावर्ती जिलों में बदल रही है डेमोग्राफी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है। इसलिए हमने डेमोग्राफी मिशन शुरू करने की बात कही है। बहुत जल्द यह मिशन अपना काम शुरू करेगा। हम हर घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे। 

प्रधानमंत्री बोधगया से 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री मोजूद रहे।


संबंधित खबरें