पटना जिला के दनियावां-हिलसा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। पांच घायल हैं। घायलों का इलाज पीएमसीएच में हो रहा है। सभी गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे।
शनिवार की सुबह शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो और हाइवा की टक्कर के कारण दुर्घटना हुई। सभी मृतक नालंदा जिला के हिलसा थाना के रेडी मालामा के निवासी हैं।
पटना के डीएम त्यागराजन एस.एम ने बताया कि घटना काफी दुखद है। परिजनों के साथ पूरी संवेदनाएं हैं। उन्हें पूरी सहायता दी जा रही है। घायलों के समुचित इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया है।