राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए बिहार से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। चयनित शिक्षकों में किशनगंज जिला के प्राथमिक विद्यालय सुहागी की कुमारी निधि, सुपौल के ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के दिलीप कुमार एवं सैनिक स्कूल नालंदा के डॉ प्रमोद कुमार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि सभी शिक्षक निष्ठा और प्रेरणादायक कार्यों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहेंगे।