मुख्य समाचार

बिहार में नेपाल के रास्ते घुसे तीन आतंकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी 

नेपाल के रास्ते बिहार में तीन आतंकियों के घुसने की सूचना है। इसके बाद से बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनके नाम आदिल हुसैन, हसनैन अली और उस्मान हैं। 

मोतिहारी पुलिस ने तीनों की तस्वीर जारी की है। साथ ही 50000 राशि का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इनके बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर नजदीक के थाने या डायल 112 पर सूचना दें। 

दूसरे देशों की सीमा से लगे बिहार के जिलों में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आतंकियों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
 


संबंधित खबरें