बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का कार्यकाल 31 जुलाई 2027 तक है। इससे पहले वे विकास आयुक्त के पद पर थे।