मुख्य समाचार

भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन दोहरीकरण को मंजूरी 

भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन के दोहरीकरण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। 177 किलोमीटर रेलवे लाइन की लागत लगभग 3169 करोड़ रुपए है। 

कोयला, सीमेंट, उर्वरक, ईंट और पत्थर की ढुलाई के लिए भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एक महत्वपूर्ण मार्ग है। रेलवे लाइन दोहरीकरण से प्रति वर्ष 15 मिलियन टन सामान की अतिरिक्त ढुलाई होगी।

यह रेल प्रोजेक्ट बाबा बैद्यनाथ धाम और तारापीठ जैसे प्रमुख स्थलों को भी रेल संपर्क प्रदान करता है। साथ ही बांका, गोड्डा और दुमका तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
 


संबंधित खबरें