पटना जीपीओ के डाक सहायक सुबोध शरण सिन्हा ने राज्य स्तरीय बिंदेश्वरी प्रसाद मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। बिहार राज्य कैरम संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर को सोशल क्लब, कदमकुआं में हुई थी।

आयोजन समिति ने सुबोध शरण सिन्हा को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर रंजय कुमार सिंह ने कहा कि यह व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ संपूर्ण विभाग के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि भविष्य में भी सुबोध अपने प्रदर्शन से विभाग का नाम रोशन करते रहेंगे।