मधुबनी जिला के झंझारपुर में उद्यमिता विकास केंद्र का उद्घाटन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। झंझारपुर के जनता कॉलेज में बना यह केंद्र राज्य के अनुमंडलों में स्थापित किए जा रहे उद्यमिता विकास केंद्रों में पहला है।
इस केंद्र का उद्देश्य उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं का जानकारी देना, एमएसएमई को सहायता और मार्गदर्शन एवं अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर उद्योग विभाग के अधिकारी, जनता कॉलेज के प्राचार्य एवं छात्र मौजूद रहे।