मुख्य समाचार

दीपक आनंद कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय के वीसी नियुक्त

जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद विश्वविद्यालय के कुलपति और श्रमायुक्त राजेश भारती रजिस्ट्रार नियुक्त किये गये हैं। फिलहाल इसका संचालन दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान से होगा।

इस विश्वविद्यालय की स्थापना से बिहार के युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि और वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होगा। 

बिहार विधानमंडल से जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को स्वीकृति मिली थी। यह विश्वविद्यालय राज्य में चल रहे सात निश्चय पार्ट 1 और पार्ट 2 के कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेगा।  
 


संबंधित खबरें