मुख्य समाचार

निर्वाचन विभाग की शुभंकर प्रतियोगिता में नालंदा के राहुल विजेता

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की राज्यस्तरीय शुभंकर प्रतियोगिता में नालंदा के राहुल कुमार को पहला और मधुबनी के कृपानाथ झा को दूसरा पुरस्कार मिला है। दोनों विजेताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2026) पर पुरस्कृत किया जाएगा। पहले विजेता को 25000 और दूसरे को 15000 राशि मिलेगी। 

राहुल कुमार की कृति का शीर्षक छोटी चिरैया और कृपानाथ झा का शीर्षक मतराज है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बिहार विधानसभा चुनाव संबंधित जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्यस्तरीय शुभंकर प्रतियोगिता आयोजित की थी। प्रविष्टियां (एंट्रीज) आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 निर्धारित थी। 

बिहार के विभिन्न जिलों से 667 एंट्रीज प्राप्त हुईं। चयन समिति ने गुणात्मक एवं कलात्मक विश्लेषण के बाद राहुल कुमार और कृपानाथ झा की कृतियों का चयन किया। 
 


संबंधित खबरें