मुख्य समाचार

पटना में इन्फ्रास्ट्रक्चर की समुचित व्यवस्था हो : बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स  

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पटना में इन्फ्रास्ट्रक्चर की समुचित व्यवस्था, फुटपाथ विक्रेताओं के लिए अधिक वेंडिंग जोन और जेपी पथ के समानांतर एक पुल बनाने की मांग की है।  

चैंबर ने पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात में पटना के सौंदर्यीकरण से संबंधित कई सुझाव दिए। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा, हमें विश्वास है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार बिहार की आर्थिक प्रगति को नये आयाम तक पहुंचाने में अवश्य सफल होगी। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल में विशाल टेकरीवाल, मुकेश कुमार जैन, सुभाष पटवारी, आशीष शंकर, पशुपति नाथ पांडेय, एकेपी सिन्हा, श्रवण गोयनका, पवन भगत और अजय गुप्ता शामिल थे। 
 


संबंधित खबरें