मुख्य समाचार

उद्यमियों से संवाद करेंगे कृषि मंत्री राम कृपाल यादव 

राज्य में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव उद्यमियों से बात करेंगे। कृषि मंत्री को भरोसा है कि कृषि और उद्योग में बेहतर समन्वय से आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। 

राम कृपाल यादव ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र उद्यमियों से संवाद करेंगे।

बीआईए ने कृषि मंत्री से कहा कि राज्य सरकार और कृषि विभाग को हर संभव सहयोग देने के लिए एसोसिएशन प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामलाल खेतान, अरुण अग्रवाल, अरविंद कुमार, संजय भरतिया, मनीष तिवारी, सुशील बजाज और रमाशंकर प्रसाद शामिल थे।  
 


संबंधित खबरें