मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। मेला 16 दिसंबर तक है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रकाशन के स्टॉल को देखा। पटना पुस्तक मेला परिसर में कई विभागों की प्रदर्शनी भी लगी है। उद्घाटन के मौके पर पुस्तक मेला के आयोजक एवं बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मौजूद रहे।