मुख्य समाचार

Saran जिले के 7 श्रमिक असम से मुक्त 

असम के तिनसुकिया से सारण जिले के सात श्रमिक मुक्त कराए गए हैं। सभी श्रमिक अमनौर और मकेर से हैं। ये असम के मारग्रेटा थाना क्षेत्र के एक चिमनी भट्ठे में काम करने गए थे। चिमनी भट्ठे के संचालक ने उन्हें जबरन बंधक बना लिया।

श्रम संसाधन विभाग की कार्रवाई में जानकारी मिली कि संचालक ने श्रमिकों का मोबाइल जब्त कर लिया। उनसे जबरन श्रम और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। श्रमिक के परिजनों ने स्थानीय मुखिया के माध्यम से सारण जिला प्रशासन और श्रम संसाधन विभाग को मामले की जानकारी दी।


संबंधित खबरें