बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए अधिकतर जिलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लग गई है।
पटना जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पर 24 दिसंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम ने अपने आदेश में कहा है कि फिलहाल यह प्रतिबंध 26 दिसंबर तक लागू रहेगा।
आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगी।