मुख्य समाचार

Shakuni choudhary ने मनाया 90वां जन्मदिन

बिहार के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने 90वां जन्मदिन पटना में मनाया। देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे। इस अवसर पर 90 दीप जलाने के साथ 90 कबूतर भी उड़ाए गए।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पिता शकुनी चौधरी की लंबी आयु की कामना की। उन्होंने  कहा कि उनके पिता ने देश सेवा के लिए पहले सेना में योगदान दिया। उसके बाद राजनीति में आए। आज भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शकुनी चौधरी पूर्व में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और खगड़िया से सांसद रह चुके हैं। 
 


संबंधित खबरें