बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम पद्मभूषण सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। पटना के राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान ने किया।

इस मौके पर सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।