मुख्य समाचार

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, बीआईए ने की बिहार बजट की सराहना

बिहार बजट का बिहार उद्योग संघ (बीआईए) और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। 

बीआईए : अध्यक्ष रामलाल खेतान और पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी ने कहा कि राज्य के बजट आकार में लगातार वृद्धि हो रही है। स्कीम मद में अनुमानित व्यय 1,22,155 करोड़ रुपये है। बजट में आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उद्योग विभाग के बजट में पिछले वर्ष से वृद्धि हुई है। उद्योग विभाग को मिला बजट कुल बजट का 0.96 प्रतिशत है। यह कुल बजट का एक प्रतिशत से भी कम है। यह उम्मीद के अनुरूप नहीं है। हमलोगों ने बजट पूर्व परिचर्चा में उद्योग विभाग के बजट को कुल बजट का 5 प्रतिशत करने का सुझाव दिया था। हमें उम्मीद है कि सरकार पूरक बजट के माध्यम से उद्योग विभाग को धनराशि उपलब्ध करायेगी।

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स : अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है। 

वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांच सूत्र ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान को विकास की धुरी बताकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार की राजनीति अब केवल सामाजिक न्याय तक सीमित नहीं है। अब यह आर्थिक समृद्धि और आधुनिक बुनियादी ढांचे की ओर बढ़ रही है। 
 


संबंधित खबरें