इसरो (ISRO) के वरिष्ठ वैज्ञानिक निलेश एम. देसाई ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। निलेश एम. देसाई इसरो के अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC) के निदेशक हैं। उन्होंने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से भी मुलाकात की। निदेशक के साथ इसरो के वैज्ञानिक दीपक सिंह भी थे।