राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना में देशरत्न राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान (Desh Ratna Rajendra Prasad Memorial Lecture) को संबोधित करेंगे। व्याख्यान का आयोजन 24 फरवरी को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) सभागार में होने जा रहा है। BIA हर वर्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन करता है।
अब तक हुए व्याख्यान को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, यशवंत सिन्हा, बलराम जाखर, सुभाष सी. कश्यप, डॉ. ए.आर. किदवई, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा, जनरल वी.के. सिंह, मुचकुंद दुबे और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश संबोधित कर चुके हैं।
बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का व्याख्यान उद्योग, नीति-निर्माण एवं सामाजिक सरोकार के संदर्भ में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।