बांकीपुर प्रधान डाकघर फिर 5 दिनों के लिए बंद रहेगा। सुरक्षा कारणों से 5 मार्च से 10 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 8 मार्च को रविवार है। इससे पहले 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक बांकीपुर प्रधान डाकघर बंद था।
जमाकर्ताओं की सुविधा के लिए बांकीपुर डाकघर से जुड़े आवश्यक काम पटना यूनिवर्सिटी डाकघर से किए जाएंगे। मेल संबंधित कार्य महेंद्रू डाकघर से होगा।
मेट्रो निर्माण कार्य के कारण पटना जिला प्रशासन और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।