मुख्य समाचार

नंदकिशोर यादव के राज्यपाल बनने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नंद किशोर यादव का सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और प्रशासनिक अनुभव राज्यपाल के रूप में उनके दायित्वों को नई गरिमा प्रदान करेगा। 

सम्राट चौधरी ने बिहार के वरिष्ठ नेता को सम्मान देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नंद किशोर यादव का राजनीतिक जीवन काफी लंबा और समृद्ध रहा है। वे सात बार विधायक रहे हैं। बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 
 


संबंधित खबरें