मुख्य समाचार

आम महोत्सव का थीम : पुराने बागों का जीर्णाेद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार 

Patna Mango Festival 2025  :  पटना के ज्ञान भवन में आम महोत्सव 2025 का आयोजन होने जा रहा है। कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय ने दो दिवसीय आम महोत्सव (28-29 जून) का आयोजन किया है। इस वर्ष के आम महोत्सव का थीम पुराने बागों का जीर्णाेद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार है। इस प्रयास से आम उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

महोत्सव में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आमजन शामिल हो सकते हैं। प्रवेश निःशुल्क है। बिहार के मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, जर्दा बंबई, लंगड़ा, दशहरी, कृष्णभोग, अल्फांसो, हुस्न ए आरा, बेनजीर, फजली एवं सीपिया आमों को दर्शक देख सकेंगे। 

आम महोत्सव के मुख्य आकर्षण:  कई तरह के आम एवं आम आधारित खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन, आम में नक्काशी प्रतियोगिता, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए आम खाओ और इनाम पाओ प्रतियोगिता, 4 से 8 कक्षा के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नई तकनीक से आम की उन्नत खेती, मूल्य संवर्द्धन एवं निर्यात पर चर्चा जैसे कार्यक्रम होंगे। 

किसानों के लिए भी कई श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। सभी तरह की जानकारी उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  


संबंधित खबरें