गृह मंत्रालय ने बिहार से डीजी (ऑपरेशन) कुंदन कृष्णन समेत 22 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। 3 को वीरता पदक, 2 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 17 को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिलेगा।

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मी :
वीरता पदक ( Medal for Gallantry) : कुंदन कृष्णन को एसपी (छपरा), अर्जुन लाल को सब इंस्पेक्टर एवं जीतेंद्र सिंह को कांस्टेबल रैंक के दौरान किए गए वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मान मिला है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ( President's Medal For Distinguished Service) : डीएसपी उमेश रजक, सब इंस्पेक्टर नवरत्न कुमार।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (Medal for Meritorious Service) : आईजी दलजीत सिंह, एआईजी राजीव रंजन 2, कमांडेंट अजय पांडे, डीएसपी शैलेश मिश्रा, सब इंस्पेक्टर एनुल हक, सब इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर निक्कू सिंह, एएसआई नागेंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल शुक्र उरांव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जवाहर मंडल, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल रफी, कांस्टेबल मनोज सिंह।