बिहार सरकार ने खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों की सुरक्षा को लेकर प्रयास तेज कर दिया है। दिल्ली स्थित बिहार भवन से हेल्पलाइन नंबर 721 778 8114 जारी हुआ है। इससे प्रवासी बिहारियों को समय पर सहायता मिल सकेगी।
हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के बाद बिहार भवन की टीम पूरे ब्योरे को विदेश मंत्रालय को भेज देगी।
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि बिहार सरकार अपने नागरिक और कामगारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे।
उन्होंने परिजनों से भी अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है। किसी परेशानी में है, तो वे हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।
सचिव ने स्पष्ट किया कि 721 778 8114 हेल्पलाइन नंबर के जरिए प्रवासी कामगार कोई भी जानकारी या सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम 24×7 निगरानी रखेगी।