पटना मैराथन 2026 का आयोजन 15 मार्च (रविवार) को होने जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जन तक नशा मुक्त बिहार के संदेश को पहुंचाना है। साथ ही युवाओं को सकारात्मक, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
गांधी मैदान से शुरू होने वाले मैराथन का आयोजन मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने किया है।
मैराथन का रूट गांधी मैदान-गंगा पथ-अटल पथ-शिवपुरी पथ निर्धारित है। पटना मैराथन में 42.2 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की दौड़ होगी।
Patna Marathon 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। www.mysamay.in से इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।