मुख्य समाचार

पटना एयर कार्गो टर्मिनल से भेजी गई 830 मीट्रिक टन लीची

Patna Air Cargo Terminal :  पटना एयरपोर्ट के नए कार्गाे टर्मिनल से इस वर्ष 830 मीट्रिक टन लीची की आवाजाही हुई है। बिहार लीची का प्रमुख उत्पादक राज्य है। 17 मई 2025 से 21 जून 2025 तक 8 लाख 29 हजार 731 किलोग्राम लीची भेजी गई। यह आंकड़ा वर्ष 2024 की तुलना में 251 प्रतिशत अधिक है। 2024 में 236 मीट्रिक टन लीची बाहर गई थी।

नए कार्गाे टर्मिनल के शुरू होने से कार्गाे की आवाजाही काफी व्यवस्थित हो गई है। कई चरणों में कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग कम होने से दक्षता बढ़ी है। इससे समय की बचत हो रही है।

पटना से पहले वाराणसी एयरपोर्ट से लीची बाहर जाती थी। पटना कार्गाे टर्मिनल में कोल्ड स्टोरेज,कार्गाे हैंडलिंग उपकरण और रोलर बेल्ट की सुविधाओं ने खाद्य पदार्थों की आवाजाही को आसान बना दिया है। 

दरभंगा एयरपोर्ट से इस वर्ष 250 टन लीची की आवाजाही हुई है। यह आंकड़ा 2024 से 108 प्रतिशत अधिक है।


संबंधित खबरें