मुख्य समाचार

2 अगस्त को पटना आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो अगस्त को पटना आएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने के मौके पर वे बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी से देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिवराज सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने किसानों के हित में कई सुझाव दिए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेे।
 


संबंधित खबरें