श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने पटना गांधी मैदान एवं एसके मेमोरियल हॉल की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट https://sksvs.bihar.gov.in लांच की है। इससे बाहर के आयोजकों को बुकिंग में सुविधा होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार रुपये जमा कर गांधी मैदान एवं एसके मेमोरियल हॉल की बुकिंग करा सकते हैं।

पटना प्रमंडल के आयुक्त सह श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस वेबसाइट से लोगों को काफी सुविधा होगी। कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और काम में पारदर्शिता आएगी। दोनों जगहों की बुकिंग कहीं से भी कर सकते हैं। वेबसाइट की डिजाइन आकर्षक और यूजर-फ्रेंडली है।
इस मौके पर आयुक्त के सचिव विनय कुमार ठाकुर, समिति के प्रभारी मनोज चौधरी, उप निदेशक (आईटी) अभिषेक कुमार मौजूद रहे।