मुख्य समाचार

रक्षा बंधन पर सीएम ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र  

रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने पौधारोपण भी किया।  

13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधारोपण करना और बचाना जरूरी है। 

जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयास से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
 


संबंधित खबरें