स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्रालय ने बिहार से 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। सम्मान पाने वालों में चार आईपीएस अधिकारी, दो डीएसपी, तीन एसआई, एक एएसआई, एक हवलदार और चार कांस्टेबल हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की आईजी गरिमा मलिक को विशिष्ट सेवा पदक मिला है। वे पटना की आईजी और एसएसपी रह चुकी हैं।
वीरता (जीएम) पदक से सम्मानित : एसपी बाबू राम, सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ, सब इंस्पेक्टर राम राज सिंह, सब इंस्पेक्टर तारा बाबू यादव, कांस्टेबल संजय चौधरी, कांस्टेबल सुरेंद्र पासवान, कांस्टेबल विकास कुमार।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) : डीआईजी नीलेश कुमार, एसपी संजय सिंह।
विशिष्ट सेवा पदक (एमएसएम) : आईजी गरिमा मलिक, डीएसपी स्मिता सुमन, डीएसपी राजेश रंजन, हवलदार बिमल क्षेत्री, एएसआई आशीष रंजन सिंह, कांस्टेबल सर्वेश कुमार।