मुख्य समाचार

बिहार के उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा

बिहार सरकार ने राज्य में उद्योग लगाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और बढ़ावा मिले। बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर बनें। अधिक से अधिक लोगों  को रोजगार मिल सके। 

विशेष आर्थिक पैकेज के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं  :  

--  कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी एवं जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दोगुनी होगी।

--  उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी। अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन मिलेगी। 

--  उद्योग लगाने के लिए आवंटित भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होंगे।

--  सभी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्यमियों को मिल जाएगी। 

इसके अलावा कई और प्रावधान किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 में सात निश्चय 2 के तहत हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य है। 

राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई तरह की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज मिलेगा।
 


संबंधित खबरें