मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : एनडीए को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन को बड़ा नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जनादेश मिला है। इसके विपरीत महागठबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। 

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए को 202 सीट मिली है। 2020 चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को 15, जदयू को 42, लोजपा को 18 और हम को 1 सीट का फायदा हुआ है। 

महागठबंधन ने 34 सीट पर जीत हासिल की है। पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार आरजेडी को 50, कांग्रेस को 13, वीआईपी को 4, सीपीआईएमएल को 10, सीपीआईएम को 1 सीट का भारी नुकसान हुआ है।  

एआईएमआईएम को 5, बसपा और आईआईपी को एक-एक सीट मिली है।  

एनडीए : एनडीए में जदयू, बीजेपी, लोजपा (आर), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। 

बीजेपी 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू को 85 सीट मिली है।

चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने 19, जीतन राम मांझी की हम ने 5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीट पर जीत दर्ज की है।  

महागठबंधन : महागठबंधन के घटक दलों में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआईएमएल, सीपीआई और वीआईपी हैं। मुकेश सहनी की वीआईपी का खाता नहीं खुल सका।  

आरजेडी ने 25 सीट पर जीत हासिल की है। 

कांग्रेस 6, सीपीआईएमएल 2 और सीपीआईएम एक सीट पर विजयी रही है ।


संबंधित खबरें