मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री ने बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम को दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। कई वर्षों से सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। 

प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है और उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक रूप से काम किया है। 

नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह समर्पित नेताओं की शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
 


संबंधित खबरें