राज्य में बने तीन नए विभाग मंत्रियों को आवंटित कर दिए गए हैं। नए विभाग युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा और नागर विमानन हैं। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से युवा को अलग और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ डेयरी को संलग्न किया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री एवं चार मंत्रियों में विभागों का आवंटन अब इस तरह होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नागर विमानन, सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन एवं मंत्रिमंडल सचिवालय के अलावा ऐसे विभाग हैं, जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं।
सुनील कुमार : उच्च शिक्षा, शिक्षा,
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
संजय टाइगर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास,
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
अरुण शंकर प्रसाद : पर्यटन, कला एवं संस्कृति
सुरेंद्र मेहता : डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन